लोहरदगा, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । लोहरदगा शहर के पुराना शुक्र बाजार निवासी महेंद्र कुमार एक उदाहरण हैं जो अपनी आंखों में पट्टी बांधकर डाकबम के रूप में देवघर मे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। महेन्द्र प्रजापति पिछले कई लोगों के साथ वर्षों से डाक बम बन कर सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर सावन माह के प्रत्येक सोमवार एवं वर्ष के 12 पूर्णिमा में भोलेनाथ देवघर में 16 से 18 घंटे के बीच जलाअभिषेक करते आ रहे हैं।
महेन्द्र इस सावन के शुरुआत के साथ 9 जुलाई दिन बुधवार को गंगाजल उठाकर पूर्णिमा के अवसर 10 जुलाई को डाक बम के रूप में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
तत्पश्चात 13 जुलाई दिन रविवार को सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर अपने आंख में पट्टी बांधकर 18 घंटे में सोमवार को फिर से जलाभिषेक किया। महेंद्र कुमार प्रजापति लोहरदगा की सनातनियों के लिए एक प्रेरणा है। महेंद्र कुमार प्रजापति अपने साथ-साथ अपने छोटे पुत्र को भी लगभग ढाई वर्षो से डाक बम बनाकर जलाभिषेक करा रहे हैं। लोहरदगा में महेन्द्र लोगों के लिए एक उदाहरण हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / गोपी कृष्ण कुँवर
You may also like
'युवा हिंदी कहानी प्रतियोगिता' के पुरस्कार घोषित
उत्तर प्रदेश : संभल में सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में चार गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में आधार कार्ड के साथ भरा जा रहा एसआईआर फॉर्म
बिना कारण मरीज हुआ रेफर, तो चिकित्सक पर होगी कार्रवाई : डीसी
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 को आएंगे जयपुर, सहकार एवं रोजगार उत्सव में होंगे शामिल