– मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा रूट का भी किया सर्वेक्षण
बिजनौर, 07 जुलाई (Udaipur Kiran) | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी के निधन के बाद सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके गांव हुरनंगला पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। भगवती सिंह का निधन शनिवार रात 95 वर्ष की आयु में हुआ था। मुख्यमंत्री ने धर्मपाल सिंह के परिवार को सांत्वना देते हुए उनकी माता के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। धर्मपाल सिंह के निवास स्थान पर मुख्यमंत्री लगभग 20 मिनट रुके थे।
मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर लखनऊ से राजकीय विमान से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राजकीय हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सर्वेक्षण के बाद वे हेलीकॉप्टर से नगीना क्षेत्र के गांव हुरनंगला पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार के साथ समय बिताया।
इससे पहले, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी की अंत्येष्टि में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गंगा बैराज घाट पर शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री के हुरनंगला आगमन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, एमएलसी डॉ महेंद्र कुमार सिंह, एमएलसी अशोक कटारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।————
(Udaipur Kiran) / नरेन्द्र
You may also like
क्या हैं 'आंखों की गुस्ताखियां' के गाने जो दिल को छू लेते हैं? जानें फिल्म की राइटर मानसी बागला की राय!
क्या है खुशी भारद्वाज का अनुभव 'क्रिमिनल जस्टिस' में पंकज त्रिपाठी के साथ?
श्रीदेवी का तमिल सिनेमा में धमाकेदार आगाज़: जानें उनकी नई फिल्म के बारे में!
क्या प्रिया भवानी शंकर का नया हॉरर प्रोजेक्ट 'डिमोंटे कॉलोनी 3' दर्शकों को डरेगा?
ट्रम्प ने जापान और दक्षिण कोरिया से आयात पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, 01 अगस्त से होगा प्रभावी