नई दिल्ली, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । देश के दक्षिण के खूबसूरत राज्य केरल में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना राज्य मुख्यालय मिल जाएगा। मुख्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वह सजधज कर तैयार है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज पूर्वाह्न लगभग 10ः30 नवनिर्मित राज्य मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे।
भाजपा ने यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अमित शाह के फोटो के साथ साझा की है। भाजपा के राज्य मुख्यालय का निर्माण केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के केजी मरार रोड पर किया गया है। राज्य मुख्यालय के उद्घाटन के बाद शाह लगभग सवा 11 बजे राजधानी के पुथारीकंडम मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वो शाम साढ़े चार बजे कन्नूर भी जाएंगे। वहां प्रसिद्ध थलिपाराम्बा राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। शाह शुक्रवार रात विशेष विमान से तिरुवनंतपुरम पहुंच चुके हैं। उनके आज ही दिल्ली लौटने की संभावना है।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
Jokes: शराब की लत से परेशान एक शराबी डॉक्टर के पास गया और बोला, डॉक्टर साहब मेरी शराब छुड़ाओ... डॉक्टर: रोजाना कितनी पीते हो? शराबी: चार पैग, पढ़ें आगे...
Sawan Tips- सावन में नॉन वेज क्यों नहीं खाना चाहिए, आइए जानते हैं इसका साइंटफिक कारण
Income Tax- इन देशों में नहीं लगता हैं कमाई पर टैक्स, जानिए इनके बारे में
Rajasthan: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले में गहलोत ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- चुनावी माहौल अब इंडिया गठबंधन के पक्ष में
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर चीख-चीख कर देता है ये 5 इशारे, पर ज़्यादातर लोग कर देते हैं नज़रअंदाज़ '