Next Story
Newszop

राज्य सरकार किशोरियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : दीपिका पांडेय

Send Push

रांची, 24 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) की ‘उमंग परियोजना के तहत पीसीआई इंडिया की ओर से मंगलवार को रांची में आयोजित नवा उमंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें खासकर किशोरियों के समग्र विकास को लेकर सार्थक संवाद हुआ। सूबे के किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विवाह रोकथाम और आत्मनिर्भरता जैसे कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि हमारी बेटियां केवल सपने नहीं देखती बल्कि अपने मजबूत इरादों और परिश्रम से मंजिल पाने का जज्बा भी रखती हैं। लेकिन आज भी उनकी राहों में एनीमिया, बाल विवाह, शिक्षा से वंचित होने की मजबूरी, सुरक्षित रोजगार न मिल पाना जैसी कई सामाजिक और आर्थिक चुनौतियां व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किशोरियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं इस दिशा में संवेदनशील और निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि समाज में ऐसा वातावरण तैयार किया जाए जहां बेटियां खुलकर सोच सकें। निर्भय होकर आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज भी किशोरियों के सामने एनीमिया, शिक्षा से वंचित रहना, बाल विवाह और सुरक्षित रोजगार की कमी जैसी कई सामाजिक-आर्थिक चुनौतियां व्याप्त हैं। ऐसे में ‘उमंग’ जैसी पहल मां-बेटी के संवाद को मजबूत बनाएगा। बच्चियों के मन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन बढ़ाने की दिशा में प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में मंत्री के आलावे कई लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Loving Newspoint? Download the app now