Next Story
Newszop

राष्ट्रपति पहुंचीं गंगाराम अस्पताल, इलाजरत शिबू सोरेन का जाना कुशलक्षेम

Send Push

रांची, 26 जून (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल पहुंचीं और यहां इलाजरत राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का कुशलक्षेम जाना।

इस मौके पर उन्होंने श्री शिबू सोरेन के सुपुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पुत्रवधू एवं विधायक कल्पना सोरेन से उनके स्वास्थ्य और चल रहे इलाज की पूरी जानकारी ली। राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

—————–

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

(Udaipur Kiran)

Loving Newspoint? Download the app now