रांची, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । रांची के मोरहाबादी मैदान में जूनियर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स (जेसीआई) रांची का एक्सपो उत्सव मेला 16 सितंबर से 22 सितंबर तक लगने जा रहा है। जेसीआई ने रविवार को भूमि पूजन के साथ एक्सपो की तैयारियां शुरू कर दी है।
झारखंड का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर और कंज्यूमर फेस्ट के शुभारम्भ से पहले रविवार को संपूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और भूमि पूजन किया गया। अब मोराबादी मैदान में अगले 8 दिनों में रांचीवासी एक्सपो उत्सव-2025 का आनंद ले पाएंगे।
एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि इस बार पूरे 7 दिनों के लिए यह एक्सपो लगने जा रहा है। दुर्गा पूजा और दीपावाली के पहले अगर आप कपड़े, गाड़ियां, मोटरसाइकिल, ई-स्कूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, लाइट, घरेलू समान, फर्नीचर, रसोई घर के उपकरण, बच्चों के खिलौने एवं अन्य कोई जन-उपयागी वस्तु खरीदना चाहते हैं, तो आपको वह सब कुछ इस एक्सपो उत्सव में मिल जाएगी।
उन्होंने बताया कि मेले का समय आम जनता के लिए पूर्वाहन 11 बेज से रात्रि 8 बजे तक का होगा। शनिवार को नाइट बाजार और रविवार को थोड़ा ज्यादा समय के लिए एंट्री चालू रहेगी।
कार्यक्रम में एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल, मंजूषा जयसवाल, अध्यक्ष प्रतीक जैन, विक्रम चौधरी, सौरभ शाह एवं नवीन गाड़ोदिया उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
ग्रामीण संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हुए खेती एवं पशुपालन व्यवसाय से जुड़े रहना जरुरी
विज्ञान मेले में छात्रा दीवा व्यास का पहला स्थान
दिव्यांग यात्रियों के लिए किराये में 25% से 75% तक विशेष छूट : अब तक जारी हुए 616 दिव्यांग रियायत कार्ड
इधर दूल्हे को कराया इंतजार तो उधर प्रेमी` संग खेत में दुल्हन ने फेरों से पहले कर डाला कांड
अनोखी प्रथा: इस गांव की नई नवेली दुल्हन` को साल में 5 दिन रहना पड़ता है निवस्त्र, जाने आखिर क्यों