Next Story
Newszop

Milk and Food Combinations : क्या आप भी दूध के साथ करते हैं ये गलतियाँ? हो सकता है नुकसान

Send Push

Milk and Food Combinations : दूध को आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही एक संपूर्ण आहार मानते हैं। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है, जो हमारी हड्डियों से लेकरBonanza casino लेकर मांसपेशियों तक को मजबूत बनाती है। इसीलिए दूध को हेल्दी डाइट का जरूरी हिस्सा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें दूध के साथ खाने से यह सेहत के लिए जहर बन सकता है? ये गलत कॉम्बिनेशन्स पाचन खराब करने, एसिडिटी, एलर्जी और यहाँ तक कि स्किन प्रॉब्लम्स का कारण बन सकते हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में, जिन्हें दूध के साथ खाने से बचना चाहिए।

स्ट्रॉबेरी और कीवी

स्ट्रॉबेरी और कीवी जैसे फल विटामिन-सी से भरपूर और स्वाद में खट्टे-मीठे होते हैं। लेकिन इन्हें दूध के साथ खाना आपके पेट के लिए नुकसानदेह हो सकता है। यह कॉम्बिनेशन आपके पाचन तंत्र को असंतुलित कर सकता है, जिससे एसिडिटी, गैस या एलर्जी जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। बेहतर है कि इन फलों को दूध के साथ न मिलाएँ।

दूध और सी सॉल्ट

आजकल कई खाद्य पदार्थों में सी सॉल्ट का इस्तेमाल आम है। लेकिन अगर इसे दूध के साथ लिया जाए, तो यह धीरे-धीरे आपके पाचन को कमजोर कर सकता है। इससे जठराग्नि यानी पाचन शक्ति कम हो जाती है। सेंधा नमक का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद होता है।

अनानास

अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम होता है, जो दूध के प्रोटीन केसिन के साथ मिलकर टॉक्सिन बना सकता है। इस मिश्रण से त्वचा पर लाल चकत्ते, पेट दर्द, अपच और उल्टी जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। इसलिए दूध और अनानास को कभी एक साथ न खाएँ।

दूध और मूंग दाल

मूंग दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है और इसे सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। लेकिन दूध के साथ इसका सेवन, जैसे खीर या पायसम में, पाचन को बिगाड़ सकता है। लंबे समय तक इस तरह का कॉम्बिनेशन खाने से पेट की कई बीमारियाँ हो सकती हैं।

मूली

मूली के साथ दूध का सेवन सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है। यह मिश्रण पेट में गैस, हार्टबर्न, एसिडिटी और दर्द का कारण बन सकता है। अगर आप लंबे समय तक ऐसा करते हैं, तो सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है।

मछली और दूध

आयुर्वेदिक ग्रंथ चरक संहिता के अनुसार, मछली और दूध का कॉम्बिनेशन पित्त दोष को बढ़ाता है। इसका असर आपकी त्वचा पर दिख सकता है, जैसे फंगल इन्फेक्शन, एलर्जी या सफेद दाग की समस्या। मछली खाने के बाद दूध से हमेशा दूरी बनाए रखें।

Loving Newspoint? Download the app now