अगली ख़बर
Newszop

53 करोड़ से ज्यादा व्यूज! आम्रपाली-खेसारी का ये भोजपुरी रोमांस देखकर दिल धड़क जाएगा, वीडियो देखो तो सही

Send Push

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और खूबसूरत एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की जोड़ी तो कमाल की है। इनकी कई फिल्में और गाने आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अगर आप भोजपुरी म्यूजिक के दीवाने हैं, तो ये गाना आपके लिए परफेक्ट है। इसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ऐसी है कि देखते ही दिल में चाकू सा चुभ जाएगा!

इस गाने को देखकर आप ये भी महसूस करेंगे कि खेसारी सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि सिंगिंग में भी मास्टर हैं। बात हो रही है ‘पलंग सागवान के’ गाने की, जो अब तक 539 मिलियन यानी 53.9 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आम्रपाली दुबे का ये हिट वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

गाने की पूरी डिटेल्स

ये धांसू गाना भोजपुरी फिल्म ‘डॉली सजा के रखना’ का है। खेसारी लाल ने इसे इंदु सोनाली के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक छोटे बाबा का कमाल है। 2022 में रिलीज होते ही ये यूट्यूब पर तहलका मचा दिया और आज भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ।

गाने में आम्रपाली और खेसारी की जोड़ी के अलावा उनके एनर्जेटिक डांस मूव्स भी कमाल के हैं। दोनों का रोमांटिक अंदाज देखकर फैंस पागल हो जाते हैं।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें