Next Story
Newszop

हम लोग कृष्ण के वंशज, जबरन बना दिए गए मुसलमान… अनिरुद्धाचार्य के दरबार में सगी बहनों का खुलासा

Send Push

मथुरा: वृंदावन के मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अपने गौरी गोपाल आश्रम में रोजाना भक्तों के साथ सभा करते हैं। इस दौरान देश के कोने-कोने से आए लोग उनके साथ संवाद करते हैं। उनकी इन सभाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें दो मुस्लिम बहनें बाबा की कथा सुनने पहुंचीं और अपने परिवार की चौंकाने वाली कहानी सुनाई।

कृष्ण के वंशज होने का दावा

इस वायरल वीडियो में दो मुस्लिम बहनें अनिरुद्धाचार्य के सामने अपनी आपबीती बयां करती हैं। वे कहती हैं कि उनका परिवार भगवान श्रीकृष्ण का वंशज है, लेकिन उन्हें जबरन मुस्लिम बनाया गया। यह वीडियो Dr. Sheetal Yadav ने अपने X हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में अनिरुद्धाचार्य पूछते हैं, “मुस्लिम होकर आपने हिंदू परिवार में शादी क्यों की?” इस सवाल का जवाब देते हुए बड़ी बहन कहती हैं, “महाराज जी, माफ कीजिए। हमारी सारी बहनों की शादी हिंदू परिवारों में हुई है। हमारे माता-पिता, जिन्होंने हमें जन्म दिया, वे कहते हैं कि हम श्रीकृष्ण के वंशज हैं। हमारा सरनेम घोसी है। हम गाय और बकरी का दूध निकालकर बेचते हैं। हमें बताया गया कि हमारे पूर्वजों को मार-मारकर मुस्लिम बनाया गया, लेकिन हम असल में श्रीकृष्ण के वंशज हैं।”

“मुस्लिम भाइयों को सच मान लेना चाहिए”

इन बहनों की बात सुनकर अनिरुद्धाचार्य ने कहा, “ये बात बिल्कुल सही है। इसे हमारे मुस्लिम भाइयों को भी मान लेना चाहिए। पहले तो सभी हिंदू ही थे। तुम ठीक कह रही हो कि जबरन मार-पीट कर लोगों को मुस्लिम बनाया गया।” उनकी यह बात सुनकर सभा में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Loving Newspoint? Download the app now